फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदसलूकी के विरोध में दिया धरना

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। जहानागंज विकास खंड के ग्राम पंचायत परासी के ग्राम विकास अधिकारी के साथ बुधवार को एक युवक द्वारा की गई बदसलूकी को लेकर ब्लाक के कर्मचारी आक्रोशित हो गए और ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों ने आरोपी के विरु द्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर साप्ताहिक बैठक चल रही थी। इस दौरान ग्राम पंचायत परासी निवासी एक युवक ग्राम विकास अधिकारी रमेश राम से जनसूचना की रिपोर्ट मांग रहा था। उसने 25 जनवरी को रिपोर्ट देने के लिए कहा। इस पर आरोपी युवक तमतमा गया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दिया और सरकारी अभिलेखों, कार्यवाही रजिस्टर आदि लेकर भाग गया। इसे लेकर ब्लाक के कर्मचारी आक्रोशित हो गए और पुलिस से तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने जहानागंज पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ जहानागंज सुरेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। धरना-प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक आंकिक अवध बिहारी सिंह, रामआशीष सिंह, राजमणि मौर्य, मंजूर अहमद, अहमद रजा, सुभाष चन्द्र पांडेय, अनिरुद्ध सिंह, गुलाम साबिर खां, शिवमूरत, नरेन्द्र कुमार दुबे, श्रीराम सिंह, सम्पत्ति राम, अरविंद कुमार, राजाराम, हरिनरायन, सूर्यभान मान बहादुर यादव एडीआई आईएसबी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें