फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद नहीं होने पर किसानों का प्रदर्शन

Sat, 19 Jan 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। धान खरीद न होने से परेशान किसानों ने जहानागंज विकास खंड के रामपुर स्थित धान क्रय केंद्र एफसीआई पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल धान की खरीदारी की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनका धान नहीं खरीदा गया तो जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि वह पिछले एक माह से धान क्रय कें द्र पर खुले आसमान के नीचे अपने धान को रखे हुए हैं। अभी तक धान खरीदारी करने के लिए बोरा ही उपलब्ध नहीं है। खुले में रखे धान को चोर उठा ले जा रहे हैं। इसकी रखवाली भी कोई नहीं कर रहा है। इससे आक्रोशित लपसीपुर, धरवारा, करउत, भुजही, वीरमपुर, धरमपुर, जयरामपुर, बसारिखपुर के दर्जनों किसान लपसीपुर गांव के प्रधान रमेश सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को धान क्रय केंद्र पर पहुंचे और एफसीआई अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में सर्वेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, रामविलास सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रदीप, राहुल, विजय प्रताप, धनई यादव, शिवपूजन, रामनवल सिंह, रामप्यारे गिरी, सूर्यनाथ यादव सहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें