फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी के लिए उबाल

Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नववर्ष के पहले ही दिन मंगलवार को बिजली पानी को लेकर लोगों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। सुबह दस बजे के करीब गुरुटोला स्थित रामजानकी मंदिर के सामने लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान बिजली विभाग और नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। बिजली पानी के लिए लगाए गए जाम की वजह से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल और सीओ सिटी ने नागरिकों को समझा-बुझाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

पिछले एक पखवारे से बिजली की दशा काफी खराब चल रही है। ऐसे में लोगों को पूर्ण आशा थी कि नववर्ष पर बिजली, पानी तो लोगों को समय से मिलेगा ही। लेकिन दस बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। नववर्ष की सुबह ही लोगों का मजा किरकिरा हो गया। इससे गुरुटोला, खत्रीटोला, अनन्तपुरा सहित एक दर्जन मुहल्ले के लोगों का आक्रोश सड़क पर आ गया और रामजानकी मंदिर के सामने पूर्व सभासद व नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी डा. रमेश चन्द्र शर्मा और भारत रक्षा दल के अफजल के नेतृत्व में लोगों ने चक्काजाम कर दिया।
जाम की वजह से लोगों को इधर से गुजरने में काफी कठिनाइयों को सामना करना पड़ा। लोग अपने वाहनों को मोड़कर चौक की तरफ से गुजरे। लेकिन वहां भी जाम की स्थिति हो गई। उधर, गुरुटोला पर भारी संख्या में ग्रामीण बिजली विभाग मुर्दाबाद और नगर पालिका अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी व कोतवाल मौके पर पहुंचे। एक घंटे के अंदर जलापूर्ति व बिजली उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, तब जाम समाप्त हो सका। जाम करने वालों में अनिल सोनकर, गोपाल सोनकर, शुभम पांडेय, राजकुमार सोनकर, प्रदीप अग्रवाल, आनन्द, मोनू, दिलीप सोनकर, श्याम सुन्दर, घुरहू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें