फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजुमनों के मातम की सदा से गूंज उठा क्षेत्र

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। आठवीं मोहर्रम पर शुक्रवार को शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव में अकीदत के साथ अंजुमनों ने जुलूस निकाला। इस दौरान हजरत अब्बास के अलम की जियारत बरामद की गई।
विज्ञापन

जुलूस का आगाज मरहूम सैय्यद जमीर हसन के अजाखाने से किया गया। इस दौरान अंजुमन गुलजारेे पंजतन दसमड़ा और अंजुमन अब्बासिया मेजवां ने नौहा मातम पेश कर किया। जुलूस का आगाज मोकामी अंजुमन अब्बासिया ने किया। जुलूस मरहूम सैय्यद जमीर हसन के अजाखाना से निकल कर गांव के विभिन्न अजाखानों से होता हुआ कैफी आजमी रोड पहुंचा। इस दौरान लोगों ने करबला में शहीद इमाम और उनके बहत्तर साथियों को नौहा मातम पेश कर खिराजे अकीदत पेश की। कई स्थानों पर मौलाना ने तकरीर खिताब किया। जुलूस में मौलाना अमीर हसन खां और मौलाना सैय्यद फरहत हुसैन ने मजलिस को खिताब किया। इस दौरान हजरत अब्बास का मसायब सुन लोग रो पडे़। अंजुमनों द्वारा किए गए मातम की सदा से पूरा क्षे़त्र गूंज उठा। जुलूस के समापन के दौरान मुकामी अंजुमन अब्बासिया और बाहरी अंजुमन गुलजारे पंजतन ने संयुक्त रूप से मातम पेश किया। जुलूस के साथ कमर अब्बास, गुलाब, प्रिंस, अबुल हसन, शुजात, सुहैल, जैनी, अलीसंजर, नम्मन, मु. हसन, मु. अब्बास आदि चल रहे थे। इसी क्रम में समीपवर्ती गांव शाहजेरपुर में भी आठवीं मोहर्रम पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान मौलाना मु. सैफ ने तकरीर की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें