फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक में पत्नी को मार डाला

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा (आजमगढ़)। गांव के एक व्यक्ति से मिली साड़ी और उसके बाद उपजे शक ने इस कदर तूल पकड़ा कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फरार पति के विरुद्ध पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बरदह थाना क्षेत्र के पुड़सूड़ी गांव की है।
विज्ञापन

असलम उर्फ सरदार की पत्नी कमरजहां (28) गांव वालों के यहां शादी-ब्याह के अवसर पर उनके यहां जाकर काम करती थी। पति असलम का बाजार में सैलून की दुकान है। शुक्रवार को कमरजहां को गांव के ही एक व्यक्ति ने नई साड़ी दी। इस पर असलम को शक हो गया। उसने पत्नी से साड़ी देने का कारण पूछा तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। दिन में परिजनों के सामने जमकर झगड़ा हुआ। उस वक्त परिजनों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। रात लगभग सवा बारह बजे दोनों जब छत पर सोने गए तो फिर झगड़ने लगे। इसी दौरान गुस्से में तमतमाए असलम ने बगल में रखी चइले से कमरजहां के सिर पर प्रहार कर दिया। कमरजहां लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद असलम बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गया। बच्चों के शोर मचाने पर असलम का छोटा भाई आजाद और अन्य लोग भागकर पहुंचे। कमरजहां को लेकर जौनपुर जिला अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बरदह के एसओ वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि कमरजहां के देवर आजाद पुत्र मुस्तफा की तहरीर पर असलम उर्फ सरदार के खिलाफ अनैच्छिक हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें