फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से घूस लेने में दो पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के करतालपुर बाइपास से गुजरने वाले मालवाहन गाड़ियों से रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़े गए दो सिपाहियों को एसपी ने सीओ नगर के द्वारा प्रेषित रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच का आदेश दिया। निलंबित दोनों सिपाही शहर कोतवाली में तैनात थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि के अनुसार निलंबित किए गए दोनों सिपाही अजहरुद्दीन और सचिव कुमार पिछले कुछ माह से शहर कोतवाली में तैनात थे। दोनों की ड्यूटी करतालपुर बाइपास पर लगाई गई थी। बीते 11 नवंबर की रात ड्यूटी के दौरान यह दोनों सिपाही ट्रक चालकों से 600 रुपये घूस ले रहे थे। इसी दौरान गश्त पर निकले सीओ नगर शिवहरि मीना मौके पर पहुंचे और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। धराए दोनों सिपाहियों के घूस लेने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने की रिपोर्ट सीओ सिटी द्वारा भेजी गई। रिपोर्ट के आधार पर दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि उच्चाधिकारी जहां पुलिस की छवि सुधारने के प्रयास में एड़ी से चोटी तक का जोर लगाए हुए हैं। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों की गलत हरकत की वजह से पूरे महकमे को बदनाम होना पड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक ने सभी को चेताया है कि ऐसे किसी भी गलत आचरण में पकड़े जाने वाले कर्मचारियों को कत्तई नहीं माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें