आजमगढ़। सरायमीर थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात में नंदाव मोड़ पर छापा मार कर बिना लाइसेंस के पटाखा बेच रहे दो व्यक्तियों को आठ किलो विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मंगलवार की रात में नंदाव मोड़ पर छापा मारा, जहां दो पटाखा विक्रेताओं को बिना लाइसेंस के पटाखा बेचते पाया गया। दोनों के पास से आठ किलो विस्फोटक सामान भी बरामद किया। गिरफ्तार सुबाष चंद्र सरायमीर थाने के शेरवा पुरवा, राजन खानकाह गांव का निवासी है।