फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खुलने के डर से फेंका था तेजाब

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनगर/बलरामपुर। मेंहनगर थाना क्षेत्र के बछवल गांव में रविवार की शाम युवती पर तेजाब फेंकने की पीछे के राज से पर्दा उठ गया। अस्पताल में भर्ती युवती ने आरोपी में से एक युवक को गांव में रितेदार के घर आई युवती के संग रंगरेलिया मनाते देख लिया था।
विज्ञापन

ललिता (20) पुत्री अशोक, उसकी मां हंसा (45) मूलरूप से मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नईडीह गांव की रहने वाली है। अस्पताल में भर्ती जीवन से संघर्ष कर रही ललिता ने बताया कि उस पर तेजाब फेंकने वाला युवक उसके गांव का ही है। गांव निवासी एक व्यक्ति के घर आई युवती से उसका चक्कर है। कुछ दिन पूर्व आरोपी युवक अपनी माशूका के संग रंगरेलिया मना रहा था, तभी ललिता ने उन्हें देख लिया। युवक ने ललिता की जुबान बंद करने के लिए यह कदम उठाया। रविवार को जब बदमाशों ने ललिता को रोका तो मौके पर मौजूद उसकी मां ने उनका विरोध किया। इस दौरान बदमाशों के द्वारा फेंका गया तेजाब उसकी मां के ऊपर पड़ गया था। दूसरी तरफ क्षेत्रीय लोग घटना के पीछे पारिवारिक कलह को भी कारण मान रहे हैं। थानाध्यक्ष मेहनगर जगदीश कुशवाहा ने कहा कि वह अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रहे हैं। लेकिन तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें