फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता मेले में मचा हंगामा

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/मुबारकपुर। डीएम के आदेश पर मुबारकपुर में रविवार को लगाए गए मतदाता जागरूकता मेले में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब मेले में नशे में धुत लेखपाल ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। बाद में अधिकारियों के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ। जिले के मुबारकपुर और नगरपालिका आजमगढ़ के परिसर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मेले में बड़ी संख्या में नगर के लोग सूची में नाम दाखिल कराने और दुरुस्त कराने को पहुंचे। मतदाताओं की सहूलियत के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। इसका परिणाम रहा कि मतदाता जागरूकता अभियान मेले में कुल 542 लोगों ने मतदाता सूची में छूटे नाम को शामिल करने के लिए फार्म भरा, जबकि 27 आपत्तियां प्राप्त की गई। इस दौरान कुछ वार्डों की मतदाता सूची के सत्यापन के लिए लगाए गए कर्मचारियों की लापरवाही के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार नगरपालिका परिषद मुबारकपुर में लगाए गए मेले में भाग लेने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। लेकिन मेले में वार्ड नंबर 14 के लिए लगाए गए काउंटर पर नशे में धुत होकर कर्मचारी के बैठने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे हड़कंप मच गया। इस दौरान वार्ड 14 के काउंटर का कार्य भी बाधित रहा। काफी देर से खड़े वार्ड के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मेले की देखरेख के लिए लगाए गए नगरपालिका प्रभारी मुबारकपुर राजन चौधरी ने बीच-बचाव करते हुए उक्त लेखपाल को उस टेबल से हटाकर मामला शांत कराया। इसी प्रकार मेले में अन्य वार्डों में मतदाताओं के नाम काट दिए जाने सहित अन्य शिकायत लेकर लोग आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें