फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर कैफी को याद कर श्रद्धांजलि दी

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। शायर कैफी आजमी की दसवीं पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव मेजवां स्थित फतेहमंजिल पर मनाई गई। लोगों ने कैफी आजमी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मिजवां वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैफी आजमी द्वारा लिखे गीत ‘कर चले हम फिदा जा वतन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो’ को सुन सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव ने स्व. आजमी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम लोग आजमी जी के बताए रास्तों पर चलें। कैफी आजमी गांव का विकास चाहते थे। उन्होंने अपनी रचना के माध्यम से गरीब, असहाय लोगाें की आवाज को बुलंद किया। इस दौरान कैफी आजमी के जीवन में उपयोग किए जाने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। वसीउल्लाह उर्फ गुड्डू ने कैफी आजमी की शान में शेर पेश किया। कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राआें ने ‘आज की रात बहुत गर्म हवा चलती है’ पेश किया। इस दौरान ग्रामीणों में नि:शुल्क सोलर लैंप का वितरण भी किया गया। डांस प्रतियोगिता की कड़ी में राक स्टार ग्रुप के बिल्लू मोदनवाल, कुमारी नीतू, कुमारी रीतू, सौरभ कसौधन, प्रदीप मोदनवाल, पंकज प्रजापति, प्रमोद सोनकर, नितेश, चंदन कुमार आदि ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, मुंबई से आए कलाकार अमलेश यादव ने कई फिल्मी कलाकारों की आवाज में डायलाग सुनाकर लोगों को खूब हंसाया। इस दौरान आयोजित फैशन शो में छोटे-छोटे बच्चों ने अपना जलवा बिखेरा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जगन्हू राम और संचालन सचिव रियासत हुसैन तथा शकील फराज ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर गोपाल, सीताराम, सखावत हुसैन, एजाज फातिमा, शेख समीना आजमी, अखंड प्रताप सिंह, एसडी पाण्डेय, वीरेंद्र यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, राजेश मोदनवाल, शाहआलम, अरशद खान, श्रीमती संयोगिता, नैयर रजा, सुरेश चंद्र मोदनवाल, राम आशीष बरनवाल, सारंगधारी यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नफीस आदिल, यशवंत कुमार, घनश्याम प्रजापति, विजय कुमार यादव, मु. जाबिर, सैय्यद हुसैन रजा, अली असर, अजहत, उषा, वसीउल्लाह, मु. कासिम, दयाराम प्रजापति, अफसल, फैजानकरीब, कृष्ण कुमार पाण्डेय, दत्ताराम सेठ, लल्लन हुसैन, सुदामा, अशोक कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें