फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक भिड़ीं, युवक की मौत, दो घायल

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा/मार्टीनगंज। बरदह थाने के बरदह-मार्टीनगंज मार्ग पर बड़गहन गांव के पास गुरुवार की शाम दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं दो युवक घायल हो गए। घायलों को जौनपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मृतक 34 वर्षीय जोगेंद्र सिंह पुत्र राममूरत सिंह बरदह थाने के कोहरौली गांव का निवासी था। घायल 30 वर्षीय चंदू यादव पुत्र बाबूनंदन यादव भी कोहरौली गांव का ही निवासी है। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल 19 वर्षीय विकास यादव पुत्र रामचेत यादव दीदारगंज थाने के बनगांव का निवासी है। जोगेंद्र और चंदू एक ही बाइक सेबरदह से मार्टीनगंज जा रहे थे। जबकि विकास बाइक से मार्टीनगंज से बरदह आ रहा था। बड़गहन गांव के पास पहुंचते ही दोनों बाइक सवारों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। परिणामस्वरूप बाइक सवार जोगेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चंदू और दूसरी बाइक पर सवार विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर परिजन जौनपुर सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें