अंबारी,मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी स्थित दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन के पास रविवार की सुबह निर्वस्त्र हाल में बेहोश बालिका के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद होश आने पर बालिका के आपबीती सुनाई। फिल्म दिखाने के बहाने उसे घर से लाकर वहशी दरिंदों ने उसके साथ मुंहकाला किया। इसके बाद साथ उसे दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन के पास झाडि़यों मेें बेहोशी हाल फेंक फरार हो गए। बालिका के बताने पर पुलिस उसके परिजनों को सूचना देकर थाने में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही पीडि़ता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा।
दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित शाहपुर गांव निवासी श्रीराम रविवार की भोर में रेलवे लाइन किनारे शौच के लिए गया तो झाडि़यों में निर्वस्त्र बालिका को बेहोशी हालत में देखा। इस पर उसने अपनी पत्नी बुलाकन के साथ गांव की विंद्रावती को बुलाया। दोनों महिलाओं ने निर्वस्त्र बच्ची को कपड़े पहनाए और ग्रामीणों के साथ उसे अंबारी स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे प्राइवेट अस्पताल से ले जाकर फूलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां लगभग दो बजे होश आने पर उसने पुलिस को बयान दिया। बताया शुक्रवार को सिपाह के ही दो युवक बहला-फुसला कर उसे फिल्म दिखाने के बहाने लेकर निकले थे। इलाज कर रहे चिकित्सक डा.रामअशीष के अनुसार बालिका को नशीला पदार्थ खिलाया गया है। पुलिस के अनुसार निर्वस्त्र बेहोशी हालत में मिली बालिका की शिनाख्त जौनपुर शहर के सिपाह क्षेत्र में फुटपाथ पर रह रही परित्यक्ता महिला की 13 वर्षीय पुत्री के रूप में की गई है। फूलपुर कोतवाली प्रभारी बच्चा पासवान ने बताया कि अंबारी गांव के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार यादव की तहरीर पर उन्होंने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेज दिया है।