फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के लापता होने की तहरीर दी

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के शंभूपुर निवासी तीरथ निषाद पंजाब प्रांत से घर लौटते समय 27 नवंबर को बरेली से लापता हो गया। उसकी मां सुनीता ने पुत्र के लापता होने की तहरीर दी।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासी तीरथ निषाद पंजाब में रहकर कार्य करता था। 27 नवंबर को वह वहां से घर को निकला। बरेली पहुंचकर उसने पड़ोसी के मोबाइल पर फोन कर अपनी मां से बात करने की बात कही। मां से बातचीत में उसने बताया कि वह बरेली में है और उसकी जान को खतरा है। इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। तब से न तो उसका फोन लग रहा है और न ही वह घर पहुंचा। मोबाइल भी स्विच आफ बता रहा है।
विज्ञापन

किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित होकर गुरुवार को तीरथ की मां सुनीता ने अहरौला थाने में पुत्र के लापता होने की तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें