फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट न आने से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बीटीसी सत्र 2012-13 के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल न आने से नाराज कई कॉलेजों के छात्र व छात्राओं ने सोमवार को डायट पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उनका कहना है कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा हुए 17 महीने हो गए लेकिन अभी उनका परीक्षाफल घोषित नहीं हो पाया है। इससे उनकी दूसरी सेमेस्टर की परीक्षा में भी देरी हो रही है। जबकि इस समय तक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा हो जानी चाहिए थी। उन लोगों की दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद भी परीक्षा फल में देरी से उनका भविष्य अधर में फंसा हुआ है।
इस प्रदर्शन में गोल्ड क्रेस्ट जूनियर कालेज आफ एजुकेशन खनियरा लालगंज, हरिशंकर महाविद्यालय रामपुर जहानांगज, शांति जनसेवा शिक्षण संस्थान अमौड़ा, राजदेव कृषक पीजी कालेज सठियांव, श्याम करन स्मारक महाविद्यालय मेंहनगर, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज हरैया, मां शारदा पीजी कालेज शंभूपुर गहजी व श्री भगवान दास पीजी कालेज चक्रपानपुर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रों ने रिजल्ट घोषित करने की मांग का ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की गैर मौजूदगी में सक्षम अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर विकास, आशुतोष, ऋषिकेश, प्रदीप, राहुल, दीपक, नीरज, प्रमोद, संजय, दुर्गा, आशीष यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें