फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी को मारी गोली

Wed, 10 Sep 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के हलुआडीह गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने लूट के चक्कर में सराफा कारोबारी को गोली मार दी। कारोबारी के घायल होकर गिरते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे बदमाश कारोबारी को लूटने में सफल नहीं हो पाए। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल व्यापारी गिरीश कुमार सेठ 32 पुत्र बागेश्वर सेठ शहर कोतवाली क्षेत्र के दलसिंगार मुहल्ले का निवासी है। सिधारी थाना क्षेत्र के हलुआडीह बाजार में उसकी सराफा की दुकान है। मंगलवार की देर शाम गिरीश सेठ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बाजार से बाहर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोकने का इशारा किया। बताया जाता है गिरीश ने बाइक सवार युवकों के हावभाव देख अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी। उधर, शिकार हाथ से निकलता देख बदमाशों ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया और उसे लक्ष्य कर गोली मार दी। गोली गिरीश के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उधर गोली चलने की आवाज के साथ बाइक सवार को गिरते देख पंप पर मौजूद लोग उसकी ओर दौड़ पड़े। यह देख बदमाश कारोबारी को लूटने के बजाय वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना सूचना देकर कारोबारी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। डाक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि कारोबारी का रुपया और सामान उसके पास से सुरक्षित मिला है। बदमाश लूट को अंजाम नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें