फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति के लिए धरने पर बैठे बीपीएड बेरोजगार

Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बीपीएड बेरोजगारों को शारीरिक शिक्षक के रूप में प्राथमिक विद्यालयों में तैनात किए जाने की मांग को लेकर बीपीएड बेरोजगारों ने कुंवर सिंह उद्यान में सोमवार को धरना दिया। मांग जल्द पूरी न होने पर भूख हड़ताल और आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आलोक राय ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले को अभी तक राज्य सरकार मानने को तैयार नहीं हो रही है। इससे बीपीएड बेरोजगार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। संयोजक बृजेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अगर बीपीएडधारकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं करती है तो बीपीएड बेरोजगार भूख हड़ताल सहित आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि आगे के आंदोलन की रणनीति के लिए अगली बैठक 27 जुलाई को कुंवर सिंह उद्यान में बुलाई गई है। उन्होंने सभी बीपीएड बेरोजगारों से अधिक से अधिक संख्या में उक्त बैठक में उपस्थित रहने की अपील की। धरने की अध्यक्षता रवि प्रकाश यादव और संचालन जिला उपाध्यक्ष शिवम राय ने किया। धरने में अंबुज राय, युगांत उपाध्याय, अरविंद यादव, चंद्रेश चौहान, विकास यादव, अशोक कुमार पटेल, सौरभ यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें