फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सियासत मतदान से ही संभव

Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मालटारी। श्रीगांधी पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों और सेविकाओं ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों ने मतदान अवश्य करने के लिए जागरूक किया गया। कहा गया कि स्वच्छ सियासत का रास्ता सबके मतदान से ही बनेगा।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रैली डा. शशि कुमार मिश्र के नेतृत्व में कालेज से निकली। स्वयंसेवक-सेविकाएं हाथ में स्लोग्न लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे। जिस पर ‘मतदान महादान’, ‘मतदान करें, सौदा नहीं’, ‘मतदान हमारा नैतिक कर्तव्य है’ आदि नारे लिखे थे। रैली कालेज से निकलकर करसौली, कठैचा होते हुए पुन: कालेज परिसर पहुंची। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने कहा कि आज मतदाता निष्क्रिय हो गया है। वह कहता है कि सरकार किसी की बने मुझसे क्या मतलब। इसलिए वह मतदान स्थल तक जाता ही नही।
इन्हीं सब कारणों से मतदान 50 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक ही हो पाता है। सरकार बनने में 40 प्रतिशत से अधिक लोगों के विचार मिल ही नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग मतदान करेंगे तो लोकतंत्र मजबूत होगा। इस अवसर पर डा. शैलेश पाठक, डा. शुभ्रा सिंह, डा. पीसी यादव, डा. एसडी त्रिपाठी, रत्नेश राय आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में बाबू शिवपत्र राय महिला महाविद्यालय रामगढ़ से भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य डा. अरुण कुमार तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी अलका राय आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें