फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अदा की अलविदा जुमा की नमाज

Sat, 03 Aug 2013 05:34 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्रामीण इलाकों के विभिन्न जामा मस्जिदों में शुक्रवार को अपने निर्धारित समय पर अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ मुस्लिम समुदाय ने अदा की। मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा बलों की चौक-चौराहों पर तैनाती रही।
विज्ञापन

मुबारकपुर/अमिलो संवाददाता के अनुसार कस्बा के मुहल्ला पूरा ख्वाजा स्थित राजा मुबारक शाह जामा मस्जिद, नगर पालिका जामा मस्जिद, पूरासोफ ी जामा मस्जिद, पूरादूल्हन जामा मस्जिद, जामा मस्जिद अली नगर, जामा मस्जिद कटरा, जामा मस्जिद जिन्नूरैन रोडवेज, अजीजुल मस्जिद अलजामियतुल अशरफिया मुबारकपुर के जामा मस्जिदों में निर्धारित समय पर मुसलमानों ने अकीदत के साथ अलविदा जुमा की नमाज अदा की।
ठेकमा : ठेकमा बाजार बड़ी मस्जिद, मुहम्मदपुर फेटी, बक्सपुर, बरदह में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। मेजवां: फूलपुर कस्बा और ग्रामीणों इलाकों में अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को अकीदत के साथ अदा की। ज्यादा भीड़ होने के कारण मस्जिद के बाहर टेंट लगाना पड़ा, जिसमें नमाज अदा की गई। क्षेत्र के चमांवा गांव में मौलाना सैय्यद आजम अब्बास ने अलविदा की नमाज पढ़ाई। खुतबा पेश करते हुए मौलाना ने कहा कि हर इंसान पर फितरा जरूरी है। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। इस क्रम में फूलपुर नई जामा मस्जिद, मिर्चामंडी, मियां का बाड़ा, माहुल, अंबारी, डिघिया आदि स्थानों पर अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। निजामाबाद: रोवां, फरिहां में हजारों लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की। लालगंज: नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित जामा मस्जिद में हाफिज अबूशाद अहमद, गोला बाजार में हाफिज मुस्ताक अहमद, मरकज जामा मस्जिद में हाफिज मुफ्ती अबू सुफियान ने नमाज पढ़ाई। इसी क्रम में देवगांव, बैरीडीह, बसही, दौना जेहतमंदपुर, बनारपुर, कटौली बुजुर्ग और खुर्द में भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। अतरौलिया: क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में हजारों लोगों ने अकीदत के साथ अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर अमृतलाल बिंद, सीओ आतिश कुमार सिंह, एसओ अतरौलिया अनिल प्रकाश सिंह क्षेत्र में चक्रमण करतेे रहे। पवई: क्षेत्र के मैगना, गोधना, मित्तूपुर, कोहड़ा, पवई, हमीरपुर, खैरुद्दीनपुर, हाजीपुर कुदरत, शाहदुल्लापुर, हड़िया, ओरिल, बहाउद्दीनपुर, शहराजा, मिल्कीपुर, कुकुड़ीपुर, लखमापुर आदि स्थानों पर अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें