फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर लूट लिए 50 हजार रुपये

Thu, 11 Jul 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाई की बाजार, लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर लालगंज बाजार में कादरी मस्जिद के पास बुधवार को अपराह्न तीन बजे के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति को तमंचे से आतंकित कर पचास हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गढ़हीपार नकदीपुर गांव निवासी शहनवाज मकान का निर्माण करा रहा है। बुधवार को उसने लालगंज बाजार के यूनियन बैंक से पचास हजार रुपये निकाले। रुपये को पाकेट में रखकर वह कादरी मस्जिद के पास फर्नीचर की दुकान पर दरवाजे आदि का आर्डर देने पहुंचा। बढ़ई के न मिलने पर वापस जाने के लिए वह बाइक स्टार्ट कर रहा था कि तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने शहनवाज की बाइक में धक्का मार दिया और उससे विवाद करने लगे। बदमाशों ने उससे रुपये की मांग की। शहनवाज ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया। इससे आतंकित शहनवाज वह कुछ समझ पाता कि एक अन्य बाइक से पहुंचे तीसरे बदमाश ने उसके पाकेट से रुपये निकाल लिए। घटना के वक्त बाजार में काफी भीड़ थी, लेकिन किसी ने बदमाशों को रोकने का साहस नहीं जुटाया। बदमाशों के भागने के बाद शहनवाज ने लालगंज चौकी पुलिस को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें