नवरात्र पर जिले में इस वर्ष 923 पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पूजा के दौरान गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरा और खुफिया पुलिस के जरिए नजर रखी जाएगी। पुलिस ने जीतना बड़ा पंडाल उतनी फोर्स की तैनाती का खाका तैयार किया है। दूसरी तरफ सोमवार को जहां बाजारों में रौनक बढ़ गई तो भक्तों में मंदिर और घरों की साफ-सफाई किए। मंदिरों में झालर आदि टांगकर सजाया गया है।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक जिले में कुल 923 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र में 65, सिधारी में 28, देवगांव में 56, पवई में 75, अहरौला में 62, जीयनपुर में 53, बरदह में 74, गंभीरपुर में 52, सरायमीर में 21, मुबारकपुर में 43, दीदागंज में 42, मेहनगर में 44, जहानागंज में 36, मेहनाजपुर में 21 जगहों पर प्रतिमा स्थापित की जाती है।
एएसपी नगर विनोद कुमार ने बताया कि जितने भी जगहों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। उन-उन जगहों पर आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जितना बड़ा पंडाल होगा, उसी प्रकार फोर्स की तैनाती की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, क्यूआरटी, होमगार्ड के साथ पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। जो अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी से काम करेंगे।
शारदीय नवरात्र शनिवार से शुरु हो रहा है। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। लेकिन फल से लेकर फलाहार और पूजन सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष सामाग्री के दामों में पांच से दस रुपये की वृद्धि हुई है। भक्त मां की आराधना की तैयारियों में जुट गए हैं। माता के मंदिर की साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण पर है। वहीं पूजन-अर्चन को दूकानों से लेकर फलाहार तक की दूकानों पर आमद तेज हो गई है। बाजारों में रंग-बिरंगी चुनरी सहित नारियल आदि की दूकानें सज गई हैं।
ज्यादातर लोग पहले दिन व्रत रखेंगे। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष फलों के दामों में कोई खास अंतर देखने को नही मिल रहा है। फल विक्रेता रविंद्र ने बताया कि इस वर्ष फलों के दामों में दस से 20 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। किराना दूकानदार राजेश ने बताया कि व्रत के दौरान सेवन करने वाले वस्तुओं के दामों में भी वृद्धि हुई है। महंगाई के बावजूद लोग आस्था भारी पड़ रही है। फिर भी इसकी परवाह किए बिना लोग पूजन सामग्री आदि खरीद रहे हैं।