फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितरों काे तृप्त कर किया विदा

Tue, 13 Oct 2015 12:30 AM IST
आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने पिंडदान कर ब्राह्मणों को भोजन कराया और दान आदि दिया। नगर से लेकर  ग्रामीण क्षेत्रों में नदी के साथ तालाब के तट पर पिंडदान और श्राद्ध के साथ कर्मकांड किया गया।  नगर क्षेत्र के गौरीशंकर घाट, राजघाट, भोला घाट, सिधारी घाट  पर श्राद्ध का कार्य किया गया। लोगाें ने अपने पूर्वजों को पिंडदान कर अन्य कर्मकांडोें को पूरा किया।
विज्ञापन


ऐसे में नदी के साथ पोखरे और तालाब के किनारे कार्मकांड करने वालों का हुजूम उमड़ा रहा। लोगों ने विधि-विधान से पितरों की पूजा और अर्चना की। अंत में पूर्वजों को पिंडदान कर ब्राह्मणों को यथा संभव दान आदि भी दिया। मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष में लोगों ने कर्मकांड करने से पूर्व अपने बाल मुंडवाए तथा दाढ़ी बनवायी। तािकि विधि विधान से कर्मकांड संपन्न कराया जा सके। इसके चलते नाई भी व्यस्त रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें