जनपद में रिक्त जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पदों के लिए मंगलवार को नामांकन हुआ। इस दौरान इन पदों के लिए कुल 92 नामांकन दाखिल हुए। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के एक, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के छह, ग्राम प्रधान पद के छह और ग्राम पंचायत सदस्य 159 पदों के लिए नामांकन हुआ। अब 22 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 24 जून को नामांकन वापसी और प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा। उपनिर्वाचन के लिए मतदान एक जुलाई और मतगणना तीन जुलाई को होगी।
अजमतगढ़ विकास खंड की जिला पंचायत सीट छपरा सुल्तानपुर वार्ड संख्या दो के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष में हुआ। इसमें किरन पत्नी अशोक और साधना पत्नी अजय ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मार्टीनगंज ब्लाक की सिकरौर सहबरी प्रथम सीट के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया।
इसके गौरव पुत्र मारकंडेय, राजेश पुत्र कल्पनाथ और देवी सिंह पत्नी राजेश कुमार शामिल हैं। लालगंज विकास खंड की डोमनपुर सीट के लिए दो नामांकन दाखिल हुए। इसमें गंगा पत्नी पुनवासी और परमजीत पत्नी वासदेव ने नामांकन किया। मिर्जापुर विकास खंड की परवेजाबाद कैथौली सीट पर एक नामांकन जितेंद्र पुत्र टिल्ठू ने दाखिल किया। तहबरपुर विकास खंड की जानकीपुर अहियाई सीट के लिए एक नामांकन फूलमती ने किया।
सठियांव विकास खंड की डिलिया सीट पर चार नामांकन दाखिल हुए। जिसमें संदीप कुमार पुत्र जयशंकर राम, कपूर सोनकर पुत्र दुर्गविजय, प्रदीप पुत्र जवाहिर, मोती पुत्र दुखंती ने नामांकन किया। पल्हनी विकास खंड की हैदराबाद सीट पर एक नामांकन सुषमा यादव पत्नी स्व. जय प्रकाश यादव ने किया।
ग्राम प्रधान पद की चार रिक्त सीटों पर भी नामांकन हुआ। फूलपुर विकास खंड की आदममऊ ग्राम पंचायत सीट के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए। जिसमें रूपा पत्नी मनोज, मुन्नी पत्नी अंसार और मंजू पत्नी सुरेश ने नामांकन किया। फूलपुर के ही शेखवलिया मटियार ग्राम पंचायत से चार नामांकन हुए। जलशा पत्नी जयप्रकाश, अमरून्निशा पत्नी अकरम, तारा देवी पत्नी रामसहाय और केवला देवी पत्नी रामलखन ने पर्चा भरा।
बिलरियागंज विकास खंड की बगवार सीट पर एक नामांकन रीता पत्नी कमलेश ने नामांकन किया। वहीं सठियांव विकास खंड की पाही जमीन पाही सीट से सात ने नामांकन किया। जिसमें विरेंद्र पुत्र जयशंकर, सविता पत्नी विरेंद्र, सूरज पुत्र स्व. मुन्नीलाल, सुकुरी पत्नी स्व. मुन्नीलाल, दुखरन पुत्र लहबर, सुनील पुत्र नंदलाल और कोदई पुत्र सूर्यबली ने नामांकन दाखिल किया।
पल्हनी ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य पद 26 सीटों के सापेक्ष आठ, बिलरियागंज में एक सीट पर एक, महराजगंज में 11 सीटों पर पांच, मार्टीनगंज की सात सीटों पर जीरो, सठियांव की 12 सीटों पर पांच, तरवां की चार सीटों पर चार, जहानागंज की चार सीटों पर चार, मिर्जापुर की 13 सीटों पर एक, कोयलसा की 15 सीटों पर पांच, पवई की 11 सीटों पर 11, लालगंज की सात सीटों पर सात, तहबरपुर की 12 सीटों पर 12 नामांकन दाखिल हुआ।