फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 69700 किसानों के डाटा की हुई फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में भेजने के लिए पंजीकृत किसानों का सत्यापन कर उनके डाटा फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। लेकिन अब तक मात्र 69700 का ही डाटा फीड हो पाया है।
विज्ञापन

जनपद में कुल पांच लाख 86 हजार किसान पंजीकृत हैं। कृषि विभाग द्वारा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गई सूची का सत्यापन करने के लिए लेखपालों को लगाया गया है। लेखपालों द्वारा सत्यापन कर जिन किसानों के अभिलेख उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उनकी फीडिंग हो रही है। 20 फरवरी तक किसानों की पहली लिस्ट भेजी जानी है। जनपद के पांच लाख 86 हजार किसानों के सापेक्ष गुरुवार तक मात्र 69700 किसानों का डाटा ही फीड किया गया है। वहीं लेखपालों के सामने समस्या यह आ रही है जो पंजीकृत किसानों की सूची उन्हें उपलब्ध कराई गई है। उसमें से बहुत से किसान अभिलेख में दिए गए पते पर नहीं मिल रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 20 फरवरी तक जितने किसानों का सत्यापन हो जाएगा उनकी सूची और उनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा पहुंच जाएगा। बाकी लोगों का सत्यापन होता रहेगा और पैसा जाता रहेगा।
आज से 18 तक नए किसान कराएं पंजीकरण
आजमगढ़। उपकृषि निदेशक डा. आरके मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने के लिए जिन किसानों का पंजीकरण नहीं है उनके लिए 15 फरवरी से 18 फरवरी तक के लिए अलग काउंटर बनाकर पंजीकरण किया जा रहा है। नए किसान अपना आधार नंबर, बैंक पासबुक की छायाप्रति, मोबाइल नंबर, भूमि के क्षेत्रफल की खतौनी के साथ सुबह नौ बजे से छह बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें