आजमगढ़। बिजली विभाग का वितरण खंड तृतीय कार्यालय लालगंज स्थानांतरित कर दिया गया है। इस खंड से जुड़े अधिकारी कर्मचारी अब लालगंज स्थित कार्यालय पर ही बैठ कर उपभोक्ताओं के समस्याओं का निदान करेंगे। इस वितरण खंड के अंतर्गत लालगंज, मेंहनगर व निजामाबाद तहसील क्षेत्र आता है।
वितरण खंड तृतीय की जब स्थापना हुई थी तो इसका कार्यालय लालगंज में ही संचालित होता था। लगभग 14 वर्ष पूर्व किन्हीं कारणों से विभाग ने उक्त कार्यालय को सिधारी हाईडिल परिसर में स्थानांतरित कर दिया। लालगंज से आजमगढ़ कार्यालय स्थानांतरित होने से इससे जुड़े उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होने लगी थी।