फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस भेज लगाई रोक, फिर किसकी शह पर हो रहा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी के निर्देेश पर एडीए द्वारा ग्रीन लैंड एरिया में अवैध निर्माणों पर रोक लगाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन शनिवार को प्रस्तावित वाकिंग पाथ से सटे तीन स्थानों पर ग्रीनलैंड एरिया में भवनों का निर्माण चलता रहा। इसमें बाढ़ खंड की निर्माणाधीन ऑफिस भी शामिल है।
विज्ञापन

डीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट वाकिंग पाथ से सटे तीन स्थानों पर ग्रीनलैंड में भवनों का निर्माण हो रहा है। जबकि जिलाधिकारी के निर्देेेश पर एडीए ने इन भवनों के निर्माण पर रोक लगाई थी और भवन मालिकों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी हो रहे यह निर्माण जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हैं। क्योंकि जिस विभाग के अध्यक्ष पद पर मंडलायुक्त और उपाध्यक्ष पद पर जिलाधिकारी हों उनके निर्देश पर कार्रवाई हो और कोई ल माने, सुनकर ही अटपटा लगता है। इतना ही नहीं जो विभाग जिलाधिकारी के अधीन है वह भी धड़ल्ले से ग्रीन लैंड में भवन का निर्माण करा रहा है। जबकि पांच दिसंबर को ही एडीए ने होटल गरूण के बगल में ग्रीन लैंड एरिया में बन रहे बाढ़ खंड के भवन को निर्मित होने से रोका था। इसके लिए बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को नोटिस भी जारी की गई। लेकिन इसके बाद भी शनिवार को भवन पर काम होता मिला। वहीं बगल में ही दो अन्य मकानों पर भी कार्य होते देखा गया। इस बारे में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि अगर इनका निर्माण ग्रीन लैंड एरिया में हो रहा है तो मैं तत्काल इसकी जांच एडीए सचिव से कराता हूं और इनके खिलाफ कार्रवाई कराता हूं।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें