फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने मिलने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर(आजमगढ़)। स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत की परिकल्पना को लेकर चलाए जा स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को सठियांव ब्लाक के अतरडीहा गांव में कैंडिल मार्च निकाला गया। ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय अतरडीहा से निकले कैंडिल मार्च ने पूरे गांव का भ्रमण कर लोगों से खुले में शौच न जाने की अपील की।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष शांति शरण ने कहा कि भारत सरकार की मंशा है कि सभी लोगों के पास शौचालय हो और कोई भी परिवार का सदस्य खुले में शौच न जाए। इसके लिए सरकार प्रोत्साहन राशि देकर ज्यादा शौचालय बनवा रही है। ग्राम विकास अधिकारी मनीष यादव ने कहा कि यह ग्राम पूरी तरह से ओडीएफ हो चुका है। अब कोई भी सदस्य खुले मे शौच करते पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर ग्रामप्रधान सलिल सिंह, गिरीश सिंह एडवोकेट, हरिश्चंद्र सिंह, प्रेमशीला सिंह, शैल कुमारी, माया मौर्या, पायल वर्मा, ललिता वर्मा, स्नेहा शर्मा, पूजा शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें