फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों का ड्रेस तैयार करेंगे स्वयं सहायता समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए एनआरएलएम द्वारा गठित स्वयं समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। वहीं अब जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को दिए जाने वाले ड्रेस को इनसे तैयार कराने का निर्देश दिया है। एनआरएलएम द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय करने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ताकि इन समूहों से जुड़े लोगों को अपने लिए किसी के ऊपर न निर्भर रहना पड़े। जनपद में एनआरएलएम द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों की संख्या 4750 है। जिसमें सदस्यों की कुल संख्या 54625 है। साथ ही समूह सखी भी कुल 216 हैं। मंगलवार को हुए संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उनके पीएम बनने के बाद पूरे देश में कुल 25 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन हुआ है। इनमें से बहुत से स्वयं सहायता समूह ऐसे हैं जो मिसाल कायम कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के अच्छे कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को दिए जाने वाले ड्रेस को इनसे बनवाने का निर्देश दिया है। जिले में परिषदीय विद्यालयों की कुल संख्या लगभग तीन हजार के करीब है। इनमें पढ़ने वाले कुल बच्चों की संख्या लगभग चार लाख है। अगर स्वयं सहायता समूहों को ड्रेस बनाने के लिए कहा जाता है तो उनके समूह को मजबूत होने में ज्यादा समय नहीं लगेगी।
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूहों के अच्छे कार्य को देखते हुए और इनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को यह निर्देश दिया है कि परिषदीय विद्यालयों के ड्रेस स्वयं सहायता समूह से तैयार कराएं।
विज्ञापन

बालकृष्ण मोहन, डीसी एनआरएलएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें