फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रोटी खायेंगे, स्कूल पढ़ने हम जायेंगे...

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। सर्व शिक्षा अभियान के तहत गुरुवार को भी विभिन्न स्कूलों से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों और शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और बच्चों को स्कूल भेजने की अपील किया।
विज्ञापन

बीआरसी कार्यालय से भी जागरूकता रैली को तहसीलदार और खंड शिक्षाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने ‘आधी रोटी खायंगे, स्कूल पढ़ने हम जायंगे’, ‘बहुत हुआ अब घर का काम, स्कूल चलकर लिखवाओ नाम’ आदि स्लोगन के माध्यम से जागरुक किया। खंड शिक्षाधिकारी ने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। इस दौरान तहसीलदार मनीष कुमार, खंड शिक्षाधिकारी अवधेश नरायन सिंह, ऋषिकेश यादव, रामपाल, सुषमा, मो. शफीक, राजनरायन आदि मौजूद रहे।
इनसेट
नंगे पैर रैली में शामिल हुए बच्चे
मार्टीनगज। बीआरसी से गुरुवार को निकली जागरूकता रैली में शामिल बच्चेे नंगे पैर शामिल होकर विभागीय दुर्व्यवस्था की ओर इशारा किया। रैली को हरी झंडी दिखाने वाले तहसीलदार और खंड शिक्षाधिकारी की भी नजर नंगे पैर रैली में शामिल हुए बच्चों पर नहीं पड़ी। बच्चों ने बताया कि उन्हें अब तक जूता मिला ही नहीं है। खंड शिक्षाधिकारी अवधेश नरायन ने पूछने पर बताया कि रैली में नंगे पैर बच्चे कैसे आ गये, इसकी जांच करायी जायेगी और संबंधित विद्यालय के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें