आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सेंट्रल एकेडमी पब्लिक स्कूल मोइयां मखदूमपुर का वार्षिकोत्सव रविवार को कॉलेज परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल का वितरण किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, गणेश वंदना, पंजाबी नृत्य, सरस्वती वंदना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाटक प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
शुरुआत जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि बच्चे भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने आधुनिक और तकनीकी शिक्षा पर बल दिया। हर माता-पिता को बच्चों का सहयोग करना चाहिए। नैतिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा भी जरूरी है। उपजिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने कहा आज समाज में बेटियां क्या नहीं कर सकती बेटियां आज के समय में सब कुछ कर सकती हैं। हमें बेटी और बेटा में भेदभाव नहीं करना चाहिए। प्रबंध निदेशक डा. राजीव श्रीवास्तव ने स्वच्छता अभियान में पांच गांव को गोद लिया। जुलाई माह तक शौचालय पूरा कराने का वादा किया। प्रधानाध्यापक बच्चों के साथ गांव में रैली भी निकालेंगे। प्रधानाचार्य संगीता ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डा. सौम्यसेन गुप्त, जया तिवारी, नितेश मिश्रा, आकांक्षा रावत, पूर्व एमएलसी कमला यादव, हाजी अबु सुफियान, विनोद यादव, प्रमोद यादव, अमरजीत विश्वकर्मा, संतोष यादव, मोहम्मद असलम मौजूद रहे। प्रबंधक आशीष यादव ने आभार व्यक्त किया।