फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अभियान को दी जाएगी और धार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्वविद्यालय अभियान संघर्ष समिति की बैठक रविवार को शहर के एक होटल में हुई। इसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक कदम न उठाने पर आक्रोश प्रकट किया। एक स्वर में विश्वविद्यालय अभियान को और भी व्यापक और उग्र करने का फैसला लिया। जिला संरक्षक डॉ. वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि पिछले तीन वर्ष से ये अभियान सतत रूप से चल रहा है। सूबे में सरकार बने एक वर्ष बीत गए, लेकिन जनपदवासियों की इस बहुप्रतीक्षित मांग के संबंध में सरकार ने अब तक कोई सकारात्मक रूप नहीं अपनाया है। इससे जनपदवासी आहत हैं। जिला संयोजक विजेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में अभियान पूरे जनपद में जोर शोर से चलाया जाएगा। हर ब्लॉक और तहसील में कार्यक्रम होंगे। नगर संयोजक राकेश गांधी ने कहा कि सरकार जनपदवासियों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। नगर महिला मंडल की संरक्षक डॉ. शशि श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय नहीं मिल जाता हम चैन से नहीं बैठेंगे। शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. वंदना द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ राय, अशोक श्रीवास्तव, अभयराज सक्सेना, डॉ. सुजीत भूषण, डा.पूनम तिवारी, अरुण पांडेय, महेंद्र प्रताप सिंह, रमेश सिंह, हरबंश सिंह, शंचिता बनर्जी, रेनू तिवारी, अनिता द्विवेदी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें