फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 2.75 और मुबारकपुर में 1.

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गत दिनों नगरीय निकाय की बैठक में नगर निकायों की ओर से विकाय कार्यों के लिए पेश प्रस्ताव को जिलाधिकारी की ओर से अनुमति दे दी गई है। इसमें आजमगढ़ पालिका में 2.75 करोड़ और मुबारकपुर में 1.81 करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। अनुमति मिलने के बाद निकायों की ओर से टेंडरिंग की प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में गत दिनों हुई नगरीय निकाय की बैठक में निकायों की ओर से 14वें वित्त और अवस्थापना निधि से से विकास कार्यों के प्रस्ताव पेश किए गए थे। बैठक में चर्चा के बाद इस अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के पास भेजा गया था। जिलाधिकारी की ओर से से प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। इसमें नगरपालिका आजमगढ़ में जल निकासी और सड़क अनुरक्षण में इंटरलॉकिंग, नाली, आरसीसी आदि 30 कार्य लगभग एक करोड़ की धनराशि से कराई जाएगी। 22.50 लाख रुपये से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य किया जाएगा। पेयजल और जलापूर्ति में 31.23 लाख से चार मिनी नलकूप, दो आधुनिक पेयजल घर और लाइन विस्तार का कार्य किया जाएगा। पथ प्रकाश में 59.96 लाख से एलईडी लाइड खरीदी जाएगी। अस्वस्थापना निधि में 45 लाख की लागत से हाल ही में चयनित डंपिंग ग्राउंड के रास्ते का निर्माण किया जाएगा, ताकि कूड़ा सीधे वहां गिराया जा सके।
वहीं, मुबारकपुर नगरपालिका में 1.81 करोड़ से नाली, इंटरलाकिंग के साथ ही साढ़े सात हार्स पावर की बोरिंग कराई जाएगी। नगर पंचायतों में बिलरियागंज में 40 लाख, फूलपुर में 23.73 लाख, माहुल में 18.93 साख, जीयनपुर में 33.19 लाख, महाराजगंज में 24.320 लाख, कठघर लालगंज में 36.50 लाख, अजमतगढ़ में 30.55 लाख, मेंहनगर में 36.55 लाख, सरायमीर में 48 लाख, निजामाबाद में 26 लाख और अतरौलिया में 42.85 लाख से प्रस्तावों को मंजूरी मिली हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की ओर से नगरीय निकाय की बैठक में रखे गए विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब टेंडरिंग आदि की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -लवकुश त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें