आजमगढ़। कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान मृत हुए युवकों चंदन गुप्ता व राहुल उपाध्याय को रविवार को विभिन्न संगठनों ने श्रद्घांजलि अर्पित किया। सरस्वती शिशु मंदिर नगर पालिका में शोकसभा आयोजित की गई। इसे पश्चात सिविल लाइन चौक पर कैंडल जला कर दोनों मृत युवकों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की गई।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में आयोजित शोकसभा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा, संस्कार भारती, हिन्दू युवा वाहिनी, बजरंग दल आदि के लोग शामिल हुए। शोकसभा के पश्चात शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। जो नगर पालिका से शुरू होकर सिविल लाइन चौराहे पर पहुंच कर संपन्न हुआ। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कासगंज की घटना पर गहरा आक्रोश जताया और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें आतंकवादी घोषित किए जाने की मांग की। इसके साथ ही घटना में मारे गए युवकों चंदन गुप्ता व राहुल उपाध्याय को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर आरएसएस के जिला संघ्ज्ञ चालक कामेश्वर सिंह, जिला प्रचारक लाल जी भाई, ओम प्रकाश पांडेय, रामबदन सिंह, जय प्रकाश पांडेय, राधामोहन गोयल, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, अभय, रामनगीना, नरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, अमित, कमलेश, कृपाशंकर पाठक, अनुराग सिंह, सन्नी, बृजेश, हरिवंश मिश्रा, श्याम कृष्ण पांडेय, मयंक, विनय प्रकाश, अजय कुमार, सौरभ सिंह, विवेक, विपुल, मोनू, विवेक, निलांबुज, आकाश, वैभव राय आदि मौजूद रहे।