फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रालियों में सूख रहा गन्ना, नहीं हो रही तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के पल्थी में दीदारगंज नाम से गन्ना तौल केंद्र खुला हुआ है। इस केंद्र पर कई दिनों से गन्ने की तौल नहीं की जा रही है। जिसके चलते ट्रालियों पर लदा किसानों का गन्ना सूख रहा है। परेशान हाल किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते रविवार को किसानों ने तौल केंद्र पर प्रदर्शन किया और 24 घंटे में तौल शुरू न होने पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दी किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड सठियांव ने गन्ना किसानों की सहूलियत के लिए फूलपुर तहसील क्षेत्र के पल्थी बाजार में दीदारगंज के नाम से गन्ना तौल केंद्र खोल रखा है। बीते 12 दिनों से इस तौल केंद्र पर गन्ने की तौल नहीं हो रही है। जिसके चलते किसानों का गन्ना ट्राली पर ही पड़ा सूख रहा है। किसानों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से गन्ने की तौल कराये जाने की मांग को लेकर वार्ता भी किया, लेकिन कहीं से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। रविवार को परेशान हाल गन्ना किसान आक्रोशित हो उठे और तौल केंद्र पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान गन्ना किसानों ने चेतावनी भी दिया कि यदि 24 घंटे में केंद्र पर तौल की कवायद नहीं शुरू होती है तो वे स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन को बाध्य होंगे। अंबारी-दीदारगंज मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं सीओ गन्ना पीके सिंह ने कहा कि शनिवार को मिल बंद थी, जिसके चलते ही गन्ने की तौल नहीं हुई। लेकिन अन्य दिनों की बात पूछे जाने पर वे कुछ भी कहने से इंकार कर दिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अनिल नरायण सिंह, बुझारत यादव, बुझावन यादव, हितांशु, महेश सिंह, चंद्रिका, महेंद्र, अशोक, साहेब राम, विरेंद्र, संतालाल, राजबली, राजेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें