फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना छुट्टी विद्यालय अवधि में बीएसए के पास पहुंची अध्यापिका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिना छुट्टी विद्यालय अवधि में शिकायत लेकर बीएसए कार्यालय पर पहुंचना शिक्षिका को भारी पड़ गया। कमिश्नर के अनुदेश के अनुपालन में बीएसए ने शिक्षिका का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

कमिश्नर ने सभी अध्यापकों को आदेश दे रखें हैं कि विद्यालय अवधि में बिना अवकाश स्वीकृत कराए कोई अध्यापक बीएसए या अन्य सरकारी कार्यालयों में नहीं दिखना चाहिए। ठेकमा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में तैनात सहायक शिक्षिका स्वप्निल मिश्रा बुधवार दोपहर दो बजे अपने बच्चे की देखभाल के लिए अवकाश लेने के संबंध में गुहार लगाने बीएसए कार्यालय पहुंच गईं। बीएसए ने इस पर कड़ा कदम उठाते हुए अध्यापिका का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा है। प्रभारी बीएसए डॉ. वीके शर्मा ने कहा कि स्कूल अवधि में बिना छुट्टी उसे छोड़ने पर शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें