फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवक और अधेड़ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवक और अधेड़ घायल
विज्ञापन

बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरैया और मंदूरी गांव के पास मंगलवार की शाम हुए दो अलग-अलग हादसे में दो युवक और एक अधेड़ घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुनरा सराय गांव निवासी कमलेश (20) पुत्र मूरत और कंधरापुर थाने के हरैया गांव निवासी दुर्गेश (19) पुत्र बाबूलाल मंगलवार की शाम एक बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में हरैया गांव के पास इनकी बाइक में अनियंत्रित ट्रैक्टर से टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। इसीक्रम में कंधरापुर गांव निवासी जयप्रकाश ( 45) पुत्र शिवंत यादव मंगलवार की शाम पैदल कहीं जा रहा था। जैसे ही वह मंदूरी गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने जयप्रकाश की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल
बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जफरामऊ गांव के पास बुधवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला और पुरुष घायल हो गए। दोनों को सीएचसी रानीपुर में भर्ती कराया गया है। घायलों में हरेंद्र (30) और नीलम (28) का नाम शामिल है। यह दोनों अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव के निवासी हैं। बुधवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जफरामऊ गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से दोनों घायल हो गए। बाइक चलाते समय हरेंद्र हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें