विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के कई स्थानों की सूरत बदलने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से तीन करोड़ की लागत से विभिन्न काम कराए जाएंगे।
विश्रामराय स्मारक व राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, विकास प्राधिकरण के पीछे स्थित पार्क, नेहरू हाल से रैदोपुर तिराहा होते हुए सिविल लाइंस तक नाली, सड़क और फुटपाथ, पांच-पांच सीट के चार सार्वजनिक टायलेट, छह हाईमास्ट लाइट और कई सड़कों के विकास का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सड़कों के प्रस्ताव में अभी थोड़ा कार्य बाकी रह गया है। इसके बाद जिलाधिकारी और कमिश्नर को इसे अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। अनुमोदन के बाद इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
इस क्रम में विकास प्राधिकरण की ओर से कलक्ट्रेट चौराहा स्थित बाबू विश्राम राय प्रतिमा के सौंदर्यीकरण में 2.45 लाख खर्च होंगे। इसी तरह नेहरू हाल के सामने स्थित राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा की हालत छह लाख से सुधारी जाएगी। इसमें रेलिंग, लाइटिंग फर्श और अन्य कार्य होंगे। 16.87 लाख से प्राधिकरण के पीछे स्थित पार्क की हालत सुधारी जाएगी। मार्ग का निर्माण भी कराया जाएगा।
जबकि प्राधिकरण की ओर से नेहरू हाल से तहसील होते हुए रैदोपुर तिराहा, कलक्ट्रेट से सिविल लाइंस तक सड़क, नाली और फुटपाथ के विकास की भी योजना बनाई गई है। इसमें कलक्ट्रेट से रैदोपुर तिराहे को जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। नालियां और फुटपाथ बनाने से बनाने से पानी की निकासी और पैदल राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी।
000000000000000
84 लाख से बनेंगे चार शौचालय
आजमगढ़। प्राधिकरण की ओर से शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इन शौचालयों का निर्माण रैदोपुर, सलारपुर, मुसहर बस्ती और जजी मैदान में किया जाएगा। जजी मैदान में निर्माण के लिए जिला जज से अनुमति के लिए पत्र भी भेजा गया है।
000000000000000
जगमगाएंगे चौराहे
आजमगढ़। शहर के छह प्रमुख चौराहों को हाईमास्ट लाइटों से जगमगाने की योजना बनाई गई है। 55-56 लाख से होने वाले इस कार्य में जुनैदगंज चौराहा, नरौली चौराहा, शारदा चौराहा, हाफिजपुर, छतवारा मोड़ और सिविल लाइंस चौराहे पर लाइटें लगाई जाएंगी।
0000000000000000
सड़कों की भी होगा निर्माण
आजमगढ़। प्राधिकरण की ओर से केंद्रीय विद्यालय हीरापट्टी जाने वाली सड़क और नाली, बेलइसा ओवर ब्रिज का सबवे, एफसीआई गोदाम जाने वाली सड़क और जानकी माता मंदिर से कोल पांडेय पुलिया तक जाने वाली सड़क का निर्माण भी शामिल है।
00000000000000
जिलाधिकारी के निर्देश पर अवस्थापना निधि से पार्कों, सड़कों के विकास, टायलेट बनाने और हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सड़कों के प्रस्ताव में थोड़ा कार्य बाकी है। जिलाधिकारी और कमिश्नर के अनुमोदन के बाद कार्य किया जाएगा।
बाबू सिंह, एडीए सचिव
000000000000000000
10 करोड़ से गलियां और नालियां विकसित करेगा डूडा
आजमगढ़। डूडा की ओर से लगभग 10 करोड़ की लागत से मलिन बस्तियों को, साथ ही शहर के अन्य क्षेत्रों में गलियां और नालियां विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पीओ डूडा ने बताया कि एक सप्ताह के दौरान प्रस्ताव बन जाएगा।