आजमगढ़। रेलवे स्टेशन परिसर में सार्वजनिक शौचालय न होने से गंदगी फैली रहती है। इससे निजात पाने के लिए पालिका यहां सार्वजनिक शौचालय बनवाना चाहती है, लेकिन उसके पास जमीन नहीं है। पालिका ने रेलवे से परिसर में दस सीट का सार्वजनिक शौचालय पीपीपी मॉडल पर बनवाने के लिए रेलवे से जमीन मांगी है। रेलवे पालिका के प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही है।
शहर और जिले को ओडिएफ घोषित कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया है। कमिश्नर ने भी मंगलवार को बैठक लेकर ईओ को सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय बनवाने के निर्देश दिए थे। रेलवे स्टेशन परिसर पर सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण गंदगी का आलम रहता है। पालिका यहां पीपीपी मॉडल पर शौचालय बनवाना चाहती है, लेकिन उसे जमीन ही उपलब्ध नहीं हो रही है। 10 सीट का शौचालय और यूरीनल बनवाने के लिए पालिका की ओर से रेलवे अधिकारियों से बात की गई है। यदि अधिकारियों की सहमति मिली तो यहां शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
10 सीट के सार्वजनिक शौचालय के लिए रेलवे अधिकारियों से बात की गई थी। अभी वहां से कोई रिस्पांस नहीं मिला है। यदि रेलवे जमीन देने को राजी हो जाता है तो शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। दिनेश कुमार विश्वकर्मा, ईओ पालिका