लालगंज। तहसील लालगंज के कस्बा स्थित श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शनिवार को तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक आजाद अरिमर्दन ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में लालगंज के आलोक यादव प्रथम, लहुंआ कला के दीपक प्रजापति द्वितीय और लहुंआ कला के विजय चौहान तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मसीरपुर की छात्रा दीक्षा चौहान प्रथम, बरवां की संगीता कुमारी द्वितीय, लहुंआकला की छात्रा खुशबू प्रजापति तृतीय स्थान पर रही। बालक जूनियर वर्ग में लालगंज के विकास यादव प्रथम, लहुंआ कला के संदीप राजभर द्वितीय और लहुंआ कला के गोविंद तृतीय स्थान पर रहे। बालिका जूनियर वर्ग में बरवां की छात्रा चंदा प्रथम, लालगंज की छात्रा अंशिका यादव द्वितीय, बरवां की छात्रा माया तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर के बालक सब जूनियर वर्ग में लहुंआ कला के संदीप राजभर प्रथम, लालगंज के गौरव यादव द्वितीय, लालगंज के श्यामसुंदर तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में ठेकमा बिजौली की छात्रा सपना कुमारी प्रथम, कूबा की छात्रा प्रतिमा कुमारी द्वितीय और लालगंज की निकिता तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर बालक सीनियर वर्ग में कूबा के छात्र आलोक कुमार यादव प्रथम, लहुंआ कला के छात्र अमित यादव द्वितीय, लालगंज के छात्र राणा प्रताप यादव तृतीय स्थान पर और बालिका सीनियर वर्ग में ठेकमा बिजौली की छात्रा जया चौहान प्रथम, कूबा की छात्रा संध्या यादव द्वितीय, लहुंआ कला की छात्रा खुशबू प्रजापति तृतीय स्थान पर रही। बालक जूनियर वर्ग में लालगंज के छात्र गोविंद यादव प्रथम, लालगंज के छात्र विराट कन्नौजिया द्वितीय और छात्र रविंद्र यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका जूनियर वर्ग में कूबा की छात्रा आरती प्रथम, सुलेखा यादव द्वितीय और लालगंज की छात्रा खुशी सरोज तृतीय स्थान पर रही। गोला क्षेपण के बालिका सीनियर वर्ग में लहुंआ कला की छात्रा रूपा सिंह प्रथम, कूबा की छात्रा प्रियंका द्वितीय और जूली विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रही। बालिका जूनियर वर्ग में कूबा की छात्रा नेहा सिंह प्रथम, लहुंआ कला की छात्रा गुंजा कुमारी द्वितीय और बिजौली की छात्रा सोनम चौहान तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रबंधक सुशीला देवी, संयोजक डा. प्रमोद कुमार सिंह, क्रीडा प्रभारी राम जनम, जामवंत निषाद, प्रवीण कुमार, राधेश्याम राजभर, मनोज कुमार, नीरज कुमार सिंह, संजय सरोज आदि उपस्थित थे।