सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों को राहत मिली है और उनके चेहरे खिल गए हैं। बरसात उनके लिए वरदान साबित हो रही है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर, अजमतगढ़, मनिकाडीह, अंजान शहीद, बागखालिस, बनकट, बिलरियागंज, मालटारी, रामगढ़, बांसगांव, पकवाइनार, जमीन मोहम्मदपुर, महुलिया, बोझिया, अंडाखोर, छींही, छिछोरी, भीमबर, बाजार गोसाईं, बहावनपुर सहित पूरे क्षेत्र में बुधवार से रुक-रुक कर हो रही खेती-किसानी को काफी फायदा मिेलेगा। क्षेत्र के श्रीप्रकाश, जय प्रकाश, रामदरश सिंह, मनोज, राधेश्याम, सुरेश आदि किसानों ने बताया यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित होगी। बहुत दिनों से बारिश न होने से सभी के चेहरे मुरझा गए थे। बारिश ने किसानों को काफी राहत दी है। सिंचाई के अभाव में फसल सूख रही थी, ऊपर से विद्युत कटौती ने परेशान कर रखा था। बारिश होने से फसलों के उत्पादन में बढ़ोत्तरी की उम्मीद जगी है।