फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ, पल्स पोलियों में ड्यूटी न लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आंगनबाड़ी कार्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित रिक्शा स्टैंड में 17 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा धरना जोर पकड़ने लगा है। मांगों को लेकर धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने बीएलओ और पल्स पोलियों में ड्यूटी न लगाने की मांग की। कहा कि शासन-प्रशासन हमारी मांगों को अनसुना कर रहा है। वहीं प्रशासन दबाव बनाकर धरना खत्म करवाना चाह रहा है। लेकिन अब हम पीछे हटने वाले नहीं है। हम सभी हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जिला महामंत्री लक्ष्मी सिंह ने विशेष योग्यता रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को मुख्य सेविका पद पर पदोन्नति किए जाने की मांग की। जिला संरक्षक संजीवन कुमार गौतम ने कहा कि सभी मांगे जायज है। उन्होंने सरकार से शासनादेश जारी करने की मांग की है। धरने में अफसरी, रोनिका यादव, प्रिया, प्रमिला सिंह, निशा देवी, सरिता सिंह, ममता निगम, अनीता श्रीवास्तव, निर्मला देवी सहित अनेक आंगनबाड़ी और सहायिका उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें