फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदार राइसमिलरों के यहां हुई छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। जनपद में स्थित राइस मिलों पर सरकार का काफी पैसा बकाया है। राइस मिलों द्वारा इन पैसों को जमा नहीं किया जा रहा है। इन बकाया पैसों की वसूली को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम बूढ़नपुर और नायब तहसीलदार ने छापेमारी की गई।
विज्ञापन

जिले के बड़े बकाएदार राइस मिलरों से वसूली को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बूढनपुर इंद्रभान तिवारी और नायब तहसीलदार विराग पांडे ने क्षेत्र के बड़े राइस मिलर बकाएदारों के यहां छापा मारा। इस दौरान एक राइस मिलर को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि उसके राज्यपाल की ओर से निर्गत राहत पत्र दिखाने के बाद उसे तहसील से छोड़ दिया गया। उप जिलाधिकारी बुढनपुर इंद्रभान तिवारी ने बताया कि शासन से निर्देश है कि जितने भी राइस मिल मालिकों पर सरकार का बकाया है 30 सितंबर तक किसी कीमत पर जमा कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें