फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पलटी, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी /अहरौला(ब्यूरो)। अहरौला थाना क्षेत्र के गनवारा बाजार के पास मंगलवार की दोपहर साइकल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इन्हें सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल होने वालों में वरुण राजभर (28) और पवन राजभर (30) का नाम शामिल है। यह दोनों पवई थाना क्षेत्र के मझौरा गांव के निवासी हैं। मंगलवार की दोपहर दोनों एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में गनवारा बाजार के पास इनकी बाइक के सामने अचानक साइकल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में वरुण की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें यह दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें