फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन न मिलने के कारण दस माह से बाजार में रखा है ट्रांसफार्मर 12-15-00

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। ठेकमा बाजार में ओवरलोड के कारण आए दिन होने वाले फाल्ट से लोगों को निजात दिलाने के लिए विद्युत विभाग ने दस माह पूर्व 200 केवी का ट्रांसफार्मर बाजार में लाकर रख दिया। लेकिन जमीन न मिलने के कारण उक्त ट्रांसफार्मर नहीं लग सका है।
विज्ञापन

ठेकमा बाजार में 1408 उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के उद्देश्य से विद्युत विभाग ने दो ट्रांसफार्मर लगा रखा है। बावजूद इसके ओवरलोड के कारण आए दिन फाल्ट होता रहता है। इस समस्या से क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग को अवगत कराया। विभाग ने नवंबर 2016 में एक और 200 केवी का ट्रांसफार्मर लाकर बाजार में रख दिया। लेकिन जगह की कमी के कारण तत्काल उस ट्रांसफार्मर को नहीं लगाया जा सका। तब से आज तक उक्त ट्रांसफार्मर वहीं पड़ा है। बिजली विभाग के अधिकारी आरयस मौर्य ने बताया कि जमीन उपलब्ध न होने के कारण ट्रांसफार्मर को नहीं लगाया जा सका है। दूसरी जगह के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जगह मिलने पर ट्रांसफार्मर को लगा दिया जाएगा। वहीं प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि जहां पर ट्रांसफार्मर लगना था। लोगों के विरोध के कारण उक्त स्थान पर ट्रांसफार्मर नहीं लग सका। जमीन की तलाश की जा रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्युत विभाग और प्रधान की लापरवाही से आज तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा सका है। जिसका खामियाजा बाजार के लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें