फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 आवासों पर लटका मिला ताला, नोटिस

Sun, 06 Aug 2017 11:39 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
कांशीराम आवास में अवैध रूप से रह रहे लोगों को खाली करवाने पहुंचा जिला प्रशासन
विज्ञापन
कांशीराम आवासों का प्रशासन और पालिका की टीम ने रविवार को सत्यापन किया। इस दौरान अंबेडकर पार्क से अस्थाई अतिक्रमण भी हटाया गया। सत्यापन के दौरान कालोनी में हड़कंप की स्थिति बनी रही। 108 आवासों में 97 के अभिलेख जांचे गए, जबकि 11 आवासों पर ताले लटके मिले, जिसे नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


 जिले के कांशीराम आवासीय कालोनियों में अवैध कब्जे और अन्य कई प्रकार की शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन की ओर से जांच कराई जा रही है। शनिवार को मुबारकपुर में टीम ने कांशीराम आवासों की जांच की थी, जिसमें कई पर कब्जे मिले थे।

रविवार को प्रशासन और पालिका की टीम एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर के पुरानी जेल के सामने स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी पहुंची।
   तीन दिन पहले ही आवास में रहने वाले लोगों को अभिलेख के साथ प्रस्तुत होने को कहा गया था। इस दौरान कालेनी में रह रहे लोगों से अभिलेख दिखाने को कहा गया।
विज्ञापन


108 आवासों में 11 पर ताले लटके मिले, 97 आवासों के अभिलेख टीम ने सत्यापित किए। 11 लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। इन्हें एक हफ्ते के अंदर आवास से संबंधित अभिलेख प्रशासन के सामने प्रस्तुत करने होंगे नहीं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पीओ डूडा डॉ. महेंद्र प्रसाद, ईओ नगर पालिका दिनेश चंद्र विश्वकर्मा आदि बी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें