फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बहन के रुपये वापस नहीं करने के लिए रची थी लूट की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर बुधवार को पुलिस को 3.92 लाख रुपये लूट की सूचना मिली। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला संदिग्ध निकला। पुलिस ने जब कोतवाली में बैठाकर पूछताछ की तो लूट की सूचना फर्जी निकली। बहन से लिए तीन लाख रुपये वापस न करने को लेकर युवक ने फर्जी लूट की सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि बुधवार को पुलिस को लूट की सूचना मिली थी। बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी निवासी चंदन अग्रवाल बुधवार की दोपहर 3.92 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए निकले। युवक ने पुलिस को बताया कि दो बाइक से आए बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक दी और उनके रुपये लूटकर फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस पुलिस ने जांच की तो मामला संदिग्ध नजर आया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चंदन को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी बहन ने उसे तीन लाख रुपये दिए थे। इस पैसे को उसे बहन के खाते में जमा करना था।
विज्ञापन

चंदन ने पूछताछ में बताया कि बहन से लिए गए तीन लाख रुपये को उसने ट्रेडिंग में लगा दिया। ट्रेडिंग में उसका सारा पैसा डूब गया। बहन को तीन लाख रुपये वापस न करना पड़े इसे लेकर उसने फर्जी लूट की साजिश रची। एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें