फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 6.15 करोड़ से मंडल में बनेंगे 88 नए बिजली फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 88 नए फीडरों का निर्माण कराया जाएगा। इससे बार-बार होने वाले फाल्ट की समस्या में कमी आएगी और बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। इस पर 6.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंडल के तीनों जिलों में करीब 14 लाख उपभोक्ता हैं। इनको 80 बिजली घरों के माध्यम से आपूर्ति की जाती है। कई स्थानों पर फीडरों की लंबाई अधिक होने के कारण आपूर्ति प्रभावित होती है।
निगम ने बेहतर आपूर्ति के लिए 88 नए फीडरों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। इसके तहत मऊ में 55, आजमगढ़ में 20 और बलिया में 13 फीडरों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सभी नए फीडर 11 केवी क्षमता के होंगे। इनसे पुराने फीडरों पर जुड़े उपभोक्ताओं को अलग करके नए फीडरों से जोड़ा जाएगा। इससे पुराने फीडरों का लोड कम होगा और तकनीकी खराबी आने की आशंका भी घटेगी।
00 वर्जन
मंडल के तीनों जनपदों में 11 केवी के फीडरों के निर्माण की मंजूरी मिली है। कुछ स्थानों पर काम भी शुरू हो चुका है। इससे पुराने फीडरों का लोड घटेगा और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति करने में मदद मिलेगी। -इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें