फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संपूर्ण समाधान दिवस पर मार्टीनगंज में आए 88 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 88 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें राजस्व के 62, विकास के नौ, पुलिस के सात एवं अन्य विभागों के दस प्रकरण शामिल थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पैमाइश से संबंधित विवादों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर अवैध कब्जेदारों को हटाया जाए और पैमाइश की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। यदि किसी दबंग द्वारा कार्य में बाधा डाली जाती है, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेज़ों के माध्यम से गरीब की जमीन कब्जा या बेच देता है, तो जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ भू-माफिया का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फूलपुर तहसील सभागार में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान 21 मामले आए, जिसमें चार मामलों निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

लालगंज: तहसील में कुल 22 मामले आए और अधिकारियों ने दो मामलों का निस्तारण किया। मेंहनगर: संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 13 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। एक मामले का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें