फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नौ महीने में 17 दिन में 23 के पैर में मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अपराधियों और पुलिस के बीच पिछले नौ महीने 17 दिन में 22 मुठभेड़ हुई, जहां जवाबी फायरिंग में हर बार पुलिस का निशाना अपराधियों का पैर रहा। इस दाैरान 23 बदमाशों के पैर में गोली लगी। इनमें से ज्यादातर मुठभेड़ देर रात या अलसुबह में हुई है। खास बात यह है कि अपराधियों के पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है।
विज्ञापन

जनवरी 2025 से 17 अक्तूबर तक के उक्त आंकड़ों पर नजर डालें अपराध अधिक हुए हैं। इन सभी घटनाओं में हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, लूट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। पुलिस विभाग की माने तो 2025 में लूट के मुकदमों में सभी का पुलिस ने खुलासा कर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस की ओर से इस वर्ष कुल 22 पुलिस मुठभेड़ में 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 23 आरोपी घायल हुए हैं।
वहीं, 30 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं नए एसपी डा. अनिल कुमार ने सितंबर में यहां एसपी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार ग्रहण करते ही जिले में सात मुठभेड़ हुए जिसमें आठ आरोपी घायल हो गए। जबकि नौ आरोपी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें