मेहनगर कस्बा स्थित बस अड्डे का भवन काफी जर्जर हो गया था और जगह-जगह से टूटकर गिर रहा था। लोग काफी दिनों से बंद पड़े बस अड्डे को चालू करने की अब 87 लाख की लागत से रोडवेज भवन बनाया जाना है। रविवार को क्षेत्रीय विधायक बृजलाल सोनकर ने बस अड्डे के भवन के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
बताते चलें कि वर्षों से मेहनगर बस अड्डा जर्जर हो कर बंद पड़ा था। रविवार को क्षेत्रीय विधायक बृजलाल सोनकर ने भूमि पूजन कर भवन निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह बस अड्डा दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा। यहां से आजमगढ़, गाजीपुर, मेहनाजपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, मऊ आदि जगहों के लिए रोडवेज बसें चलेंगी। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हंसराज यादव और संचालन बैजनाथ बावरा ने किया।