फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 80 से ज्यादा रफ्तार होने पर रोडवेज बस चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रोडवेज डिपो की बसों की ओवर स्पीड पर अब सख्ती की जाएगी। बसों की गति का रिकॉर्ड अब वीएलटी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग) पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। डिपो में कुल 118 बसें संचालित हैं, जिनमें 87 निगम की बसें और 31 अनुबंधित बसें शामिल हैं।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि यदि कोई चालक बस को 80 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति से चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आजमगढ़ डिपो के एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि ओवर स्पीड की निगरानी के लिए वीएलटी प्रणाली को प्रभावी बनाया गया है।
अब प्रतिदिन सभी बसों की स्पीड रिपोर्ट वीएलटी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित आंकड़ों को उच्च अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी साझा करना अनिवार्य किया गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर भी लगातार निगरानी बनी रहे।
विज्ञापन

डिपो और बस स्टेशन के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संचालन के दौरान कौन चालक ओवर स्पीड में बस चला रहा है और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, इसका पूरा विवरण वीएलटी पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
इस संबंध में डिपो स्तर से सभी चालकों को चेतावनी पत्र जारी कर दिए गए हैं। सभी चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें